छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गोवंश के साथ अमानवीयता जपं अध्यक्ष ने कलेक्टर SP से की कार्रवाई की मांग

सारंगढ़। रायगढ़ रोड स्थित नहर में 8 गोवंशों को रस्सी से बांधकर फेंकने की अमानवीय घटना को लेकर जपं सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षक व जि. पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र क्र. 123/ 2026, 2 नवंबर 26 के द्वारा शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में उल्लेख है कि 1 नवंबर 2026 को देशबंधु समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार रायगढ़ रोड नहर के पास 8 गोवंशों को बांधकर नहर में फेंक दिया गया था। सूचना पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की पदाधिकारी हेमन्ती भारती, जिला अध्यक्ष नत्थूलाल अग्रवाल और गौ-रक्षकों ने 7 गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 1 की मृत्यु हो गई। श्रीमती सिंह ने कहा है कि यह कृत्य पशु क्रूरता निवारण अधि नियम 1960 एवं गोवंश संरक्षण अधिनियम का घोर उल्लंघन है। उन्होंने मांग रख निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी हो, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई हो,संबंधी विभाग के लापर वाह अधिकारी – कर्मचारियों पर कार्रवाई हो,भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने हेतु व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button