छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर काआदेश एसडीएम कार्यालय में सोमवार को लगेगा जनदर्शन सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

सारंगढ़ । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी एसडीएम (राजस्व) को निर्देश जारी किए हैं कि – उनके कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाए। क्र. GENCOR/36591/2026-STENO TO COLL SEC, दिनांक 29 अक्टूबर 26 को जारी आदेश में कहा गया है कि – जनदर्शन का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित करना है। सभी एस डीएम कार्यालयों में हर सोमवार जन दर्शन लगना अनिवार्य होगा। जनदर्शन के दौरान संबंधित एस डी एम राजस्व की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही संबंधी अनुविभाग अंतर्गत आने वाले सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विकासखंड स्तरीय समस्त विभागीय अधि. को निर्धारित दिवस एवं समय पर जन दर्शन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ कर किसी भी अधिकारी को अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं होगी । कलेक्टर नेआदेश में यह भी कहा है कि – जन दर्शन की तिथि एवं समय का व्यापक प्रचार – प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि – आम नागरिकों को इसकी जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए जनदर्शन के प्रभावी संचालन और आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रति लिपि आयुक्त बिलासपुर संभाग को सूचनार्थ और जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को जनदर्शन में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button