
सारंगढ़। छग शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल का 8 सितंबर को अल्प प्रवास पर सारंगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर के निवास पर छग कर्मचारी अधिकारी फेड. जिला सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कियें । प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़ की पावन धरती की परम्परा अनुसार मंत्री जी का साल, श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिले के कर्मचारी की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कर्मचारी हितों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की गई। मंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुने व आवश्यक पहल का आश्वासन दियें। प्रतिनिधि मंडल में छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने फेडरेशन का परिचय देते हुए संगठन की गति विधियों की जान कारी दी । इस दौरान जिला संयोजक फकीरा यादव, जिला सह संयोजक विमल अजगल्ले, ब्लाक सहसंयोजक भूपेंद्र मनहर सहित अन्य कर्मचारी, पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री जी के सारंगढ़ प्रवास पर उनका आभार व्यक्त किया।









