
सारंगढ़। जिले से श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए चयनित 30 तीर्थयात्रियों के दल को बुधवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया इस अवसर पर पद्मिनी भोय कलेक्टर ने तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामनाएं की।जिले से चयनित सभी 30 तीर्थयात्री बस के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से वे रेल द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। बस रवाना होते समय तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला । श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक यात्रा का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त कियें। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आई आर सीटीसी एवं पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की इस योजना से जिले के वरिष्ठ नागरिकों को प्रभु रामलला के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। तीर्थयात्रियों ने शासन – प्रशासन का आभार व्यक्त किया।









