छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालु करेंगे स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन

सारंगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 14 श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा पर भेजा जाएगा। यात्रा 10 से 15 नवंबर 26 तक होगी। इसमें अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और वाघा बॉर्डर के दर्शन शामिल हैं। यात्रा रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित जपं व नपं, नपा को पात्र यात्रियों की सूची समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने बताया कि – जिले के लिए कुल 15 का लक्ष्य है, जिसमें 14 यात्री और 1 अनुरक्षक शामिल हैं। जपं बरमकेला से 4, सारंगढ़ से 4 और बिलाईगढ़ से 3 यात्री जायेंगे। नगरीय निकायों – नपा सारंगढ़ तथा नपं सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसींवा और पवनी के लिए कुल 3 यात्रियों का लक्ष्य है।

जनपद व नगरीय निकायों को वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं सहित पात्र आवेदकों की पहचान कर सूची हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में 2 नवंबर 2026 तक कार्यालय सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भेजनी होगी। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर चयन लॉटरी से किया जाएगा। योजना में 75 % हितग्राही ग्रामीण और 25 % शहरी क्षेत्र से होंगे। इनमें 80% बी पी एल, अंत्योदय एवं खाद्यान्न योजना के कार्डधारी और 20 प्रतिशत एपीएल वर्ग के होंगे। यात्रा में पैदल चलना पड़ सकता है और ठंड रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य और चलने की क्षमता का ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों का चिकित्सक से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button