छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साइबर जागृति अभियान 128 स्थानों पर 17 हजार लोगों को दी सुरक्षा की जानकारी

सारंगढ़ । जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देशन में चल रहे साइबर जागृति अभियान के चौथे चरण के तहत आज जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। 08 सितम्बर 26 को स्मार्टफोन प्राइवेसी और सुरक्षित ब्राउज़िंग” थीम पर जिले के 128 स्थानों पर शिविर लगाए गए, जिसमें करीब 17, 789 नागरिकों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा के उपाय सीखे शिविरों में थाना-चौकी क्षेत्रों के गांवों, शहरों, स्कूलों व कॉलेजों में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत करने, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचने और लुभावने लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। नौकरी दिलाने व पैसा डबल करने वाले झांसे से सतर्क रहने तथा निजी जानकारी इंटरनेट पर साझा न करने को कहा गया। मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो के दुरुपयोग को लेकर भी जागरूक किया गया।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले फ्री वाई-फाई का उपयोग वित्तीय लेन-देन के लिए न करें, इससे डेटा चोरी का खतरा रहता है। मोबाइल ऐप डाउनलोड करते समय कैमरा, माइक, कांटेक्ट व स्टोरेज की परमिशन जांच कर ही अनुमति दें। स्क्रीन शेयरिंग फ्रॉड को लेकर भी चेताया गया कि – किसी अनजान के कहने पर AnyDesk, TeamViewer जैसे ऐप से स्क्रीन शेयर न करें और अनजान ऐप इंस्टॉल न करें।
नागरिकों से अपील की गई कि अपना OTP, ATM, CVV, UPI पिन, बैंक खाता विवरण किसी को न बताएं और अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। यदि साइबर ठगी हो जाए तो घबराएं नहीं, तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत से ठगी की राशि होल्ड कर वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button