
कोसीर । पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे युवकों पर कार्यवाही की है। शराबियों ने कोसीर के अटल बाजार परिसर को शराब पीने का प्रमुख अड्डा बना लिया था जहां शाम होते ही दर्जनों शराबी जगह – जगह झुंड बनाकर शराब पीने का काम कर रहे थे साथ ही शराब की बाटलों को तोड़कर परिसर में कांच के टुकड़े बिखेरने की जानकारी भी मिली जिस पर कोसीर पुलिस ने एसपी सुनिल शर्मा के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी सुनिता नाग के मार्गदर्शन पर सक्रियता से त्वरित छापामार कार्रवाई की। जिसके तहत राहुल यादव पिता धर्म यादव उम्र 24 वर्ष नि. रामभांठा, दिलावर सिदार पिता समय सिंह सिदार नि. सिलोरी थाना सारंगढ़, कमलेश निराला उम्र 20 वर्ष नि. बालपुर थाना सरसीवां, कोसीर अटल बाजार में शराब पीते पकडे़ गये। युवकों पर भारतीय न्याय संहिता BNS की धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गयी है। इस कार्यवाही में पुलिस निरिक्षक सुनीता नाग बंजारे, प्रआरक्षक मनेजर सिदार,भीम सिदार आरक्षक सुरेश बर्मन का विशेष योगदान रहा।









