
जिला सभापति विनोद भारद्वाज की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई प्रतियोगिताएं
सारंगढ़ । खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) के अवसर पर सारंगढ़ के खेल भाठा मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रति. का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में जिला सभापति विनोद भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के तहत बालक व बालिका दोनों वर्गों में फुटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए। बालक फुटबॉल प्रतियो. अंतर्गत सारंगढ़ ‘A’ और सारंगढ़ ‘B’ के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
शानदार प्रदर्शन करते हुए सारंगढ़ A ने जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सारंगढ़ B उप विजेता । बालिका वर्ग के फुटबॉल मुकाबलों और वॉलीबॉल मैच में भी खिलाड़ियों ने अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । बिनोद भारद्वाज ने अपने सम्बोधन मे कहा खेल से जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना का विकास होता है। हमारे सारंगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम जरूर रोशन करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद भारद्वाज के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, फकीरा सर, कौशल सेठवार, बिजेंद्र गुड्डू, राम तिवारी सर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नागरिक उपस्थित रहे।









