छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ग्राम पचपेडी में दिखी रक्षाबंधन की रौनक शिवा साहू ने बांधी राखी

सारंगढ़। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं स्नेह का पर्व रक्षा बंधन ग्राम पचपेड़ी में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जिपं सदस्य शिवा अनिल साहू पचपेड़ी में राखी पर्व मनाकर मायके ग्रा. भंडोरा पहुंचीं जहां प्रकृति ही परमेश्वर है की भावना को आत्म सात करते हुए श्रीमती साहू ने प्रकृति की गोद में बैठ वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने भाई भतीजा व परिवार के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधी, इस दौरान भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा करने तथा जीवन के हर सुख – दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए।

गांव में राखी को ले कर खुशी व उत्साह का वातावरण रहा शिवा अनिल साहू ने कहा कि – रक्षा बंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक – दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा, सद्भाव, जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ समाज और स्वच्छ नगर की दिशा में मिल जुल कर कार्य करने का संदेश दिया। शिवा ने यह बात कहीं कि रक्षा बंधन भाई – बहन के स्नेह व विश्वास का पावन पर्व होने के साथ – साथ सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button