छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा बस्ती साहनी पारा में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर्व

सारंगढ़ । समाज सेवी सतीश यादव ने सेवा बस्ती साहनी पारा में रक्षाबंधन का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बस्ती की बहनों और बच्चों ने समाज सेवी सतीश यादव को रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आत्मीयता और स्नेह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी द्वारा बच्चों को मिठाई, खेलकूद का सामान, शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही बहनों एवं माताओं को साड़ी का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। पूरे बस्ती में त्योहार जैसा माहौल रहा।
समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि बस्ती के विकास और लोगों की हर संभव मदद करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बहनों की राखी में प्रेम, स्नेह और अपनापन था, यह केवल राखी का रिश्ता नहीं बल्कि आत्मीय बंधन की अनुभूति है जो बस्ती को मेरे लिए एक परिवार बनाता है। इस रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारी का भाव भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button