छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*दिव्यांग कल्याण समिति अध्यक्ष गणेशु साहू और सदस्यों ने खुशिहाली से मनाया रक्षाबंधन*

*शासकीय कार्यक्रमों में स्वेच्छा से बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं दिव्यांग समिति के सदस्य*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अगस्त 2026/जिले में समाज कल्याण विभाग के सभी कार्यों, जिला प्रशासन के कार्यक्रम और आयोजन में स्वेच्छा से बढ़ चढ़कर शामिल होने वाले गणेशु साहू ने “विकासखंड स्तरीय दिव्यांग कल्याण समिति, ग्राम सिलियारी, तहसील सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़” का पंजीयन कराया है। इस दिव्यांगजन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेशु साहू, उपाध्यक्ष सावित्री तिवारी, सचिव नंदकुमार साहू, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन चौहान, सदस्य फुल कुमारी यादव, सुमन निषाद, लेखराम जांगड़े, नम्मू लाल लहरे हैं। इन्होने ग्राम सिलियारी में रक्षाबंधन का कार्यक्रम खुशिहाली से मनाया।

यह संस्था दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, सशक्तिकरण एवं शासन की दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाने में सहयोग, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना, सहायक उपकरण हेतु मार्गदर्शन, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के समक्ष समन्वय स्थापित करने जैसे कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button