
सारंगढ़ :- महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज की 650 वी जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कलश यात्रा में सारंगढ़ पहुंचें प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से आज सारंगढ़ बिलाईगढ जिला भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एवं चेम्बर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष विकास थवाईत ने मुलाकात कर मंत्री जी से सारंगढ के राजनैतिक हालचाल के साथ ही क्षेत्र के विकास संबधी विषय पर चर्चा किये।जिस पर गौर फरमाते हुये वित्त मंत्री श्री चौधरी ने त्वरीत कार्यवाही का आश्वासन भी दिया हैं आज सारंगढ़ कृषि उपज मंडी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ ही क्षेत्र के भारी संख्या में नागरिक बंधु मौजूद थे।









