छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें नि:शुल्क

डॉ.दीपक के कुशल मार्गदर्शन मे 51 हजार से ज्यादा फ्री जांचें

सारंगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की दूरदर्शी पहल का असर अब जिला अस्पताल सारंगढ़ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्ग दर्शन में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के कुशल नेतृत्व एवम आरएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार रात्रे के पर्यवेक्षण में स्वा. सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।
जिला अस्पताल में संचालित अटल आरोग्य लैब ने तीन माह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 12,106 मरीजों की 51, 809 विभिन्न प्रकार के पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की हैं। लैब में 134 प्रकार की उच्च स्तरीय जांचसुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

इस सफलता में पैथोलॉजिस्ट डॉ. रमेश साहू मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स की मेहनत भी सराहनीय रही है। वहीं डॉ जायसवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निजी लैबों में अनावश्यक खर्च करने के बजाय जिला अस्पताल की नि:शुल्क सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने हेतु जल्द ही नि:शुल्क माइक्रोबायोलॉजी जांच की सुविधा भी आरंभ होगी । निश्चित रूप से डॉ. दीपक जायसवाल के समर्पित नेतृत्व और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति उनकी सक्रिय सोच से जिला अस्पताल सारंगढ़ आम जनता के भरोसे का मजबूत केंद्र बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button