छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांजा तस्करी के 2 आरोपी गिरफ्तार भेजा रिमांड पर

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में जिले भर में अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर टीम गठित की और कंचनपुर बैरियरपर घेराबंदी कर काले- नीले रंग की हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल क्र.सीजी 11 8076 पर सवार दो संदिग्धों को रोककर पूछ ताछ की। वाहन चालक ने अपना नाम देवाधी पात्र पिता इन्द्रो पात्र उम्र 46 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर, मोटर साइकिल के पीछे बैठी महिला ने अपना नाम संतोषी पात्र पति विष्णु पात्र उम्र 48 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सरिया, हाल निवास जांजगीर -चांपा बताया।

तलाशी लेने पर महिला के पास रखे थैले में 3 पैकेट व मोटरसाइकिल की डिक्की के अंदर 2 पैकेट, कुल 5 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए गांजा मिले। इनमें कुल 5 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2 लाख 50 हजार रु, घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल तथा एक नग रियलमी कंपनी का मोबाइल, कुल जुमला कीमती 3 लाख 10 हजार रु. को एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। 2
आरोपी के विरुद्ध अक्र.195/26, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल. राठिया, प्रशिक्षु उनिरीक्षक गजेंद्र कुमार,सउनि सुमन चौहान, प्रआ विजय यादव, प्रआ मोहन गुप्ता, प्रआ. भोजराम नट,आ. श्रवण टंडन, लक्ष्मी नारायण पटेल और नर्मदा यादव की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button