छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों की बैठक

सारंगढ़।रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले की कानून- व्यवस्था, पुलिसिंग की समीक्षा की।बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने जिले में कानून – व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

श्री गर्ग ने विभिन्न पुलिस पोर्टल एवं ऑनलाइन सिस्टम में की जाने वाली सभी प्रकार की प्रविष्टियों को समय बद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर अभिलेखों व ऑन लाइन रिकॉर्ड में समानता बनाए रखने, विभागीय कार्यों में तकनीकी प्रणालियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस उपस्थिति तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पु. महानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के परि पालन में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि – बैठक में दिए गए निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व प्रभावी कानून – व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता से कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन, रिकॉर्ड एवं विभिन्न पुलिस पोर्टलों की प्रविष्टियों को दुरुस्त रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने के लिए कहा।बैठक में अ.पु. अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ दीपिका मिंज, एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद दीवान एवं पुलिस अधीक्षक मुख्या. संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button