नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलायेगी सेवा संकल्प अभियान

सारंगढ : – सारंगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता युवातुर्क अरविंद हरिप्रिया ने प्रेस को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्म तिथि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक करीब एक महीने चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य संचालित किए जाएंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा की थीम को आधार बनाकर पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान के तहत काम करेंगे।
श्री हरिप्रिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के हर स्तर पर किए जाने वाले काम का अपना महत्व होता है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और समाज की सेवा के लिए अपनी भूमिका निभाता है जिसमें बूथ के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है।
भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।









