
सारंगढ़ । जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्काउट – गाइड परेड प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम सुनते ही पूरे स्कूल में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की स्काउट – गाइड प्रभारी बृन्दावती साहू गाइड कैप्टन के सफल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को जाता है। उनके नेतृत्व में छात्राओं ने अनुशासन, ड्रिल और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य व शिक्षकों ने भी छात्राओं को बधाई दी। तृतीय स्थान मिलने से छात्राओं का मनोबल बढ़ गया है। स्कूल परिवार ने कहा कि – यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी। स्काउट-गाइड प्रभारी बृन्दावती साहू ने सभी छात्राओं की मेहनत और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।









