
सारंगढ़ । जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवम् अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में सरिया पुलिस ने चोरी के मामलों में एक बड़ी कार्रवाई की है। घटना 17 अगस्त 26 ग्राम रिसोरा निवासी जीतांबर पटेल ने सरिया थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे अपने परिवार सहित 04 अगस्त 26 को अपने घर में ताला लगाकर पशु पतिनाथ मंदिर एवं बैजनाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। 16 अगस्त 26 को जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा की घर अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। सामान की जांच करने पर पता चला कि – एक कट्टा चावल, एक कट्टा धान, 21 नग सोने की कंठी कीमत लगभग 20 हजार रु., करीब 4,000 रुपये नकद कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, सरिया पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 190/26, धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान चार संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने चोरी का सामान झसकेतन निषाद उम्र 39 वर्ष, निवासी रिसोरा, सरिया को बेचना बताया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में विश्व जीत विशाल पिता अशोक विशाल, केशव उर्फ राजा कोडाकू, स्वाधीन यादव पिता गोपाल यादव निवासी ग्राम रिसोरा, सरिया, छग शामिल हैं। उनके कब्जे से मौके पर कुल 21,120 रुपये जब्त किए गए।
प्रकरण में जब झसकेतन निषाद को तलब कर पूछ ताछ की गई, उसने भी अपना जुर्म स्वीकार किया । सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) एवं 317(2) जोड़कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिये है। इस पूरी कार्रवाई में थानेदार निरीक्षक एनएल. राठिया, स. उपनिरीक्षक सुमन कुमार चौहान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार, आरक्षक ताराचंद, आ. सुरेंद्र पटेल, आ. गीता भास्कर, आ. लक्ष्मी नारायण पांडे और आ. नर्मदा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









