छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में भव्य स्वागत

सारंगढ़ । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक समरसता अभियान के तहत संत रविदास महाराज कलश यात्रा का सारंगढ़ जिले आगमन पर भा जपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व आम जनों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किए गए इस पवित्र कलश का जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल की उपस्थिति में कलगीडीपा के ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ अगवानी की, दानसरा में भजन-कीर्तन मंडली के साथ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पश्चात सारंगढ़ के भारत माता चौक पर भारी जन सैलाब ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के उपरांत पवित्र कलश को खगेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन व पूजा – अर्चना हेतु स्थापित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने बताया कि – संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, सद्भाव और समानता का संदेश देता है। यह अभियान 16 अगस्त से प्रारम्भ होकर 20 फरवरी तक चलेगा।

ज्योति ने बताया कि – अभियान के अंतर्गत
कलश को जिले के प्रत्येक मंडल, गांव और प्रमुख मंदिरों तक ले जाया जाएगा । गांव- गांव में संत रविदास जी के कलश की पवित्र मिट्टी का उपयोग कर तुलसी के पौधे रोपे जाएंगे। छात्रावास संपर्क, साधु-संतों एवं विशिष्ट जनों से भेंट कर समरसता का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अभियान संयोजक द्वारिका साहू , भाजपा प्रदेश उपा. जगन्नाथ पाणिग्रही, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, जगन्नाथ केशरवानी, मनोज जायसवाल, निखिल केसरवानी, देवेंद्र रात्रे, बिट्टू गुप्ता, जीवन रात्रे, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, जयबानी मंडलअध्यक्ष, दुर्गा सिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, योगेश्वर पटेल सालर मल्दा मंडल अध्यक्ष, सतीश शर्मा एवं झाड़ू लाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा व अन्य मोर्चों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button