छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने विशेष अभियान,,5 पिकअप वाहनों पर 25,000 रु. का जुर्माना

सारंगढ़। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए यातायात सेल लगातार विशेष अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना को रोकना एवं नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम कसना है। इसके तहत बिना परमिट वाहन चलाने ओवर लोडिंग व खासकर नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सघन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 पिकअप वाहनों को पकड़ा गया। परमिट की शर्तों का पालन न करने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192A के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार रु. जुर्माना वसूला गया। वहीं, वाहन चलाते पकड़े गए 2 नाबालिग स्कूली बच्चों के मामलों में उनके अभिभावकों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 4/181 और 5/180 के तहत 4 हजार रु. चालानी कार्रवाई की गई।

जिले में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। पहले की तुलना में अब नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। इसके अलावा, अब बड़ी संख्या में अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने लगे हैं, जो सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का एक अच्छा संकेत है।यातायात सेल, जिला सारंगढ़ के आम नागरिकों से अपील है कि – 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी हाल में वाहन चलाने न दें । याता यात नियमों का पूरी तरह पालन करें, एक सुरक्षित व जिम्मेदार समाज बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button