
सारंगढ़ । ग्राम बैगीनडीह में आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिला की कमर में फैक्चर से चलने में असुविधा हो रही थी, सेवा भारती के द्वारा उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया गया। सेवा भारती समय – समय पर दिव्यांग जनों के लिए विशेष सहायता शिविरों का आयोजन करती है, जहाँ व्हील चेयर, ट्राइ साइकिल, कृत्रिम अंग, वॉकर निः शुल्क वितरित किए जाते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के जीवन में आत्म निर्भरता व सम्मानजनक गतिशीलता सुनिश्चित करना है । इस अवसर पर बच्चे, बुजुर्गों को भी खाद्य सामग्री बांटें। सेवाभारती ने झुग्गी झोपड़ी में रह रहें लोगों के स्वास्थ्य शिक्षा व भोजन के लिए, आवास हेतु अनेक कार्य सेवा भारती द्वारा किए जा रहे हैं। सतीश ने बताया बरसात में झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।














