छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सावन मेले का भव्य समापन: महिलाओं की सहभागिता और उत्साह से तीन दिवसीय आयोजन बना यादगार

सारंगढ़। सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग, बलौदा बाजार द्वारा पंडित वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका (गार्डन चौक) में आयोजित तीन दिवसीय सावन मेले का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस मेले में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और मेले का आनंद लिया।

मेले में महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। साथ ही स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का बेहतर अवसर मिला।

आयोजन के दौरान रायपुर से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के श्री अरविंद ओझा एवं उनकी टीम तथा आशीर्वाद भवन से कान्यकुब्ज सभा के महिला प्रकोष्ठ की टीम की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

समापन अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती ऋचा द्विवेदी ने सभी आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. निशा झा, श्रीमती शैलजा मिश्रा, श्रीमती अलका शर्मा, श्रीमती मृदुला शुक्ला श्रीमती मोना शुक्ला मनीषा शुक्ला, आरती दुबे, बबली दुबे, श्रद्धा दुबे, कीर्ति शर्मा, प्रभा तिवारी, सरस्वती तिवारी, प्रेमलता तिवारी, स्वाति मिश्रा, सुष्मिता शुक्ला, करुणा दुबे पूनम शर्मा, शशि शुक्ला, प्रीति बाजपेई, गीता मिश्रा वंदना शुक्ला शशि प्रेम शुक्ला रोशनी शुक्ला नीतू शुक्ला रजनी बाजपेई मनोरमा बाजपेई तुलसी तिवारी ममता शर्मा कल्पना मिश्रा स्वाति पांडे नेहा बाजपेई युक्ति बाजपेई सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button