छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ब्रम्हकुमारीज सेवा केन्द्र में जनजागरण अभियान आयोजित

सारंगढ़। ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेंद्र में जनजागरण महाअभियान का आयोजन गरिमा मय संपन्न हुआ ।
मुख्यवक्ता के रूप में दिल्ली से बीके. पीयूष भाई तथा हरियाणा से बीके. अंजलि दीदी रही संचालिका बीके. कंचन दीदी, भाई -बहनों ने अतिथि का स्वागत कियें।आध्यात्मिक क्लास में बीके. अंजलि ने कहा कि – जीवन में जब भी कोई व्यर्थ बातें या नकारात्मक परिस्थितियाँ आएँ, तो उन्हें जितना हो सके तुरंत समाप्त कर देना चाहिए।नशा मुक्ति व जन जागरूकता कार्य क्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ,स्वागत नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी जांगड़े विधायक , सोनी बंजारे अध्यक्ष नपा, सरिता गोपाल, शोभा अग्रवाल , दिनेश धनानिया, संतोष अग्रवाल, निखिल बानी कार्यक्रम में रायगढ़, डभरा व चंद्रपुर से शामिल हुए। संचालिका कंचन दीदी ने अतिथियों का तिलक, माला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।बी. के. पीयूष भाई ने कहा कि-जल का संरक्षण करें और शरीर को स्वस्थ रखें।आवश्यकता अनुसार भोजन व वस्त्रों का उपयोग करें, व्यर्थ बर्बादी से बचें, बीके नीलू दीदी ने सभी को नश मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई कि
हम अपने जीवन में कभी भी,किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। समापन अवसर पर सभी अतिथि, भाई व बहनों के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button