छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नौकरी लगाने के नाम पें ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ । प्रार्थी महेश राम चौहान पिता स्व पतिराम चौहान सा. रज गामार जिला कोरबा ने चौकी रजगामार में शिकायतआवेदन दिया था कि – वर्ष 2019 में गौरी शंकर नारंग ने मेरा अच्छा जान पहचान है, एक महीने में स्कूल में प्यून पद पर सरकारी नौकरी लगवा दूंगा कह कर सारंगढ़ में 1 लाख रु मेरे से लिया हैरजगामार चौकी द्वारा शिकायत जांच पश्चात आरोपी गौरीशंकर के खिलाफ जीरो में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर मूल घटनास्थल थाना सारंगढ़ भेजने पर थाना सारंगढ़ में आरोपी गौरी शंकर नारंग के खिलाफ 06 मई 25 को अक्र 203/25 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

कायमी के पश्चात से आरोपी गौरी शंकर नारंग फरार चल रहा था।जिसे कोरबा से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर महेश चौहान से 1लाख रु ठगी करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम 35 हजार रु मोबाइल व बैंक पासबुक को जप्त कर आरोपी गौरी शंकर को 2 अगस्त 26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि, अंजान सिंह, PSI चंचल नेहा चंद्राकर ,आर योगेश, प्रमोद पटेल, गौतम जांगड़े अरविंद सिदार एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button