छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नशा मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए – सतीश

सारंगढ़। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 26 को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया है। यह 100 सप्ताह तक चलने वाला जनभागीदारी अभियान है,जिस का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करना है।
भारत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानसमापन समारोह पं लोचन प्रसाद पांडे महा विद्यालय में जन भागीदारी सदस्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश को सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखना, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण करना । कार्यक्रम में नशा मुक्ति संबंधित गीत, रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जनभागीदारी सदस्य व प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button