छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग,,2 माह 31 सफल ऑपरेशन 22 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव

सारंगढ़। जिला प्रशासन एवम् अस्पताल
प्रशासन के समन्वय से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वा. सेवाओं के सुदृढ़ी करण का नया दौर शुरू हो चुका है। दूरस्थ, ग्रामीण अंचलों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला अस्पताल
प्रशासन को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।
कलेक्टर पद्मिनी साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपकजायसवाल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जिला अस्पताल सारंगढ़ को सप्ताह में दो दिवस के लिए निश्चेतना विशेषज्ञ की सेवाएं प्राप्त हुई हैंएनस्थीसिया विशेषज्ञ की उपलब्धता के साथ अस्पताल में आधुनिक सर्जिकल सेवाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 1 जून से शुरू हुई सर्जिकल सुविधाएं 60दिनों में 31 सफल सर्जरीउल्लेखनीय है कि – 01 जून 2026 से जिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव एवं अन्य जटिल (मेजर व माइनर) ऑपरेशनों की सुविधा सुचारू रूप से प्रारंभ की गई थी। इसके शुरू होते ही सर्जिकल मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की जा रही है। महज दो माह की लघु अवधि के भीतर ही चिकि. की विशेषज्ञ टीम ने कुल 31 सफल ऑपरेशन कर एक नया कीर्ति मान स्थापित किया है। इसमें 22 जटिल सिजेरियन (LSCS) प्रसव व 09 अन्य मेजर ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न किए गए हैं।

मरीजों को मिली राहत,समय, पैसों की हो रही भारी बचत पूर्व में एनस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी के कारण गर्भवती महिला व गंभीर मरीजों को सिजेरियन या आपातकालीन सर्जरी के लिए दुसरे शहरों या महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे ग्रामीण व गरीब परिवारों पर न केवल आर्थिक बोझ पड़ता था, बल्कि आपात स्थिति में मरीज को ले जाने में समय की भी क्षति होती थी । अब जिला अस्पताल में ही यह सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क व सुरक्षित माहौल में उपलब्ध होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। आम जनों के अटूट विश्वास का प्रतीक सिविल सर्जन मामले में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. दीपक ने बताया कि – केवल दो महीने की अल्प अवधि में इतनी बड़ी संख्या में सफल सिजेरियन मेजर ऑपरेशन होना जिला चिकित्सालय सारंगढ़ की पूरी मेडिकल टीम की कर्मठता व आम जनों के बढ़ते अटूट विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि – अस्पताल में प्रसूताओं और मरीजों की देख भाल के लिए 24 घंटे समर्पित स्टाफ तैनात रहता है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक ने आम जनों से अपील कियें है कि जिला अस्पताल में आम जनता को उच्च स्तरीय, सुरक्षित और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी पूरी डॉक्टर्स और पैरामेडिकल टीम मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मैं समस्त क्षेत्र वासियों से अपील करता हूँ कि – वे किसी भी स्वास्थ्य समस्या, दुर्घटना, संस्थागत प्रसव (Delivery) के लिए बेझिझक जिला अस्पताल आएँ और शासन द्वारा संचालित इन उत्कृष्ट एवं नि:शुल्क सुविधाओं का लाभ उठाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button