छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरमकेला जपं की कमान सुश्री शिक्षा शर्मा ने संभाला

बरमकेला। जपं के सीईओ अजय पटेल के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हो गया था। प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा को जपं बरमकेला के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गुरुवार को उन्होंने विधि वत पदभार ग्रहण कर अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रारंभ कर दिया। डिप्टी कलेक्टर स्तर की अधिकारी के जपं बरमकेला के सीईओ पद पर आसीन होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। जनप्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि व आम नागरिकों को विश्वास है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ जपं के कामकाज में देखने को मिलेगा और लंबित विकास कार्यों के साथ – साथ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।

जपं बरमकेला ग्रामीण विकास की दृष्टि से जिले की महत्वपूर्ण जपं में शामिल है। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें आती हैं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के प्रभावी संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सीईओ के रूप में शिक्षा शर्मा पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की निगरानी वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का संचालन, शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं की समीक्षा तथा पंचायतों से संबंधित विभिन्न मामलों के निराकरण की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय व विकास कार्यों में अपेक्षित गति आने संभावना जताई जा रही है।
अब बरमकेला की जनता की निगाहें सीईओ सुश्री शिक्षा शर्मा के कार्यकाल पर टिकी हैं ।

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा के विस्तार, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन की उम्मीद के साथ लोगों ने उनके स्वागत के साथ नई अपेक्षाएं भी जोड़ दी हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में जपं की विकास की दिशा क्या होगी।जिला प्रशासन द्वारा जो दायित्व मुझे दिए गए हैं, उन्हें मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह हमारा प्रयास होगा – सुश्री शिक्षा शर्मा सीईओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button