छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरमकेला को अधिकार दिलाने सड़कों पर उतरीं विधायक उत्तरी जांगड़े

बरमकेला। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर पटेल, एनएसयू. आई, युवा कांग्रेस सारंगढ़, सरिया, बरमकेला के कांग्रेस कार्यकर्ता ने बरमकेला सुभाष चौक में एकत्रित होकर सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए सुभाष चौक बरमकेला से बस स्टैंड, अटलचौक, जनपद चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जिसमें बरमकेला मुख्यालय में विभिन्न विभागों बरमकेला के नेतृत्व में बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अनु. अधि. (रा.) उमेश कुमार साहू को ज्ञापन सौंपा। विकास खण्ड बरमकेला प्रमुख मुख्यालय है तथा वनांचल कोटमीखोल भी सम्मिलित है, उसके बाद भी यहाँ कई प्रमुख कार्यालय की स्वीकृति नहीं है जिसके कारण आम जनताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख मांग को यथा शीघ्र स्वीकृत कर आमजनता के भावना अनुरूप उपर्युक्त समस्याओं का समाधान करने को कहा ।

प्रमुख मांग अनुविभागीय कार्यालय राजस्व, उप पंजीयक कार्यालय, 100 बिस्तर अस्पताल, उप कोषालय अस्पताल, उच्च स्वास्थ्य समिति ढांसरा, बीएड/डीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज आदि की मांग रखा गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि – बरमकेला विकास खंड मुख्यालय होने के साथ ही टोंपरीपाली सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख केंद्र है। इन कार्यालयों और संस्थानों की स्थापना होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिना मांगे अन्य सचल क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जब कि बरमकेला क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने सरकार के इस रवैये की कड़ा निंदा करते हुए क्षेत्र के विकास में समानता की मांग की। भारी संख्या में सरिया, टोंपरीपाली, बरमकेला पुलिस बल तैनात थे ताकि सुव्यवस्था के साथ कार्यक्रम संपन्न हो ।

उक्त अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष खगेन साहू, जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक, विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल सारथी, जिला कांग्रेस महामंत्री मोहन जायसवाल, गोपीनाथ नायक, जिला उपाध्यक्ष मोहन नायक, विजय सिदार पटेल, मण्डल अध्यक्ष सुशील नायक, सालिकराम नायक, कुशल प्रधान, बब्लू नायक, संजय पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत पटेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम नायक, अभिमन्यु पुजारी, अंकित पटेल विधान सभा प्रभारी एनएसयूआई, प्रियांशु जांगड़े, प्रमोद मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि प्रेमलाल सिदार, राजकुमार अग्रवाल, ब्रिजोकेशन चौहान, ठाकुरराम पटेल, तिलक नायक, धर्मेन्द्र पंडा, विनायक पटेल, अविनाश साहू, अमन रात्रे, पवन नायक, बिद्याधर पटेल सरपंच प्रतिनिधि, डिलेश्वर पटेल, सीपत चौहान, किरण पटेल, सुनील वर्मा, बंशीलाल यादव, रामगोपाल पटेल, कमल किशोर नायक, आशीष पटेल, नीलू पटेल, भूपेंद्र साहू, गोलूदेव सिदार, विनोद वर्मा, भुवनेश्वर सिदार, सुभाष मालाकार, लछ्छीराम भोय, रूपानंद पंडा, ठाकुर चरण बारिक, दिगंबर नायक, संजय पटेल, भक्त पंडा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button