
सारंगढ़ । अंगदान देहदंग प्रदेश प्रभारी श्रीमती मनीष गोयल की उपस्थिति में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सारंगढ़ के पदाधिकारी के द्वारा अशोका पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । पर्यावरण के तहत समिति की बहनों ने मिलकर अशोका पब्लिक स्कूल जाकर वृक्षारोपण किया। जिसमें मीठा नीम ,आम , एलोबीरा, बेल, अमरूद,गेंदाफुल सीताफल, आम, जामुन, बेल पेड़ लगायें। सचिव बबीता केडिया ने बताया कि – इस कार्यक्रम में एक हजार रुपए खर्च हुए और 20 पेड़ों का रोपण किया गया। एपीएस का परिसरलाभान्वित हुई इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मधु केजरी, सचिव बबीता केडिया, कोषा। आशा अग्रवाल, किरण केडिया, मधु केडिया, शशि अग्रवाल, प्रभा केजडीवाल के साथ ही साथ अन्य शाखा सदस्य उपस्थित रहे। बबीता केडिया ने कहा कि – धरती का श्रृंगार है वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करने का संकल्प ले।मधु केजरीवाल ने कहा कि – जिस प्रकार मानव शरीर अनेक अंगों से मिलकर बना है उसी प्रकार पृथ्वी पर जीवन के संतुलन के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक है।धरती को जीवन दायी बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है।









