छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अपेक्स बैंक की बदहाली से किसान त्रस्त, एग्रीस्टेक में भी लंबी कतारें – शुभम

सारंगढ़। जिले के अपेक्स बैंक में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक परिसर में न तो वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है, न ही ग्राहकों के बैठने की जगह और न ही धूप-बारिश से बचाव के लिए छाया । पैसा आहरण और नया खाता खोलने के लिए भी किसानों को घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग और महिला किसान सबसे अधिक परेशान हैं। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि – शासन की एग्रीस्टेक योजना के नाम पर किसानों को संबंधित सोसायटियों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। वहां भी लंबी कतारें और अव्यवस्था है। किसान अपनी खेती-किसानी का काम छोड़कर दिनभर बैंक और सोसायटी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। समय पर कार्य न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग कियें है।
इस संबंध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश खुटें,कैलाश सोनवानी, आकाश, शुभभ बाजपेयी एवं गढ़बो नवा छग के सदस्यों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैंक में पार्किंग, बैठने एवं छाया की व्यवस्था कराने, स्टाफ बढ़ाने और एग्रीस्टेक की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि – यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सारंगढ़ 28 जुलाई 2026
ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस ने कहा कि – किसान अन्नदाता हैं। उन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button