
सारंगढ़। प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता व एस एस एस आर्केस्ट्रा के सुर सम्राट, अंतर्मुखी और बहुर्मुखी प्रतिभा के धनी, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में सारंगढ़ ही नहीं अपितु इस जिले में अपनी छाप छोड़ने वाले लाल वीरेंद्र बहादुर तिवारी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ा दायक है। विधि क्षेत्र और समाज के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। श्री तिवारी जी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रहे। संघ के विकास एवं सारंगढ में न्यायालीन उत्थान की नींव पड़ी थी उनके कार्यकाल में सारंगढ में अपरसत्र व ज़िला न्यायालय का लिंक कोर्ट पहले बार मांग किये थे जो मांग पूरी हुई और लिंक कोर्ट का उदघाटन भी छग उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस आर नायक के करकमलों से संपंन हुआ जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि – ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार व परिजनों को इस कठिन समय में अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।














