
सारंगढ़ । नगर के बड़े मठ मंदिर से गौ सम्मान अभियान के तहत भव्य रैली की शुरुआत गौ माता के विधिवत पूजन के साथ हुई। गौ श्रद्धालु बड़े मठ मंदिर से छोटे मठ मंदिर, नंदा चौक होते हुए,आजाद चौक भारत माता चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां केंद्र सरकार के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। प्रियव्रत स्वर्णकार, गिरधारी महाराज बंशीधर दास मिश्रा महंत, रामू दुबे, समीर सिंह ठाकुर, संतोष अग्रवाल के साथ केसरवानी महिला समिति की महिलाएं एक ही परिधान पर रैली में नजर आई रैली में सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति रही । थानेदार सुनीता बंजारे पूरी रैली में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही।
आयोजकों ने बताया कि – इस अभियान का मूल उद्देश्य पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना है। साथ ही गौ माता को राष्ट्रीय माता या राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक सम्मान दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गौ सेवा के कार्यों के समन्वय के लिए स्वतंत्र गौ सेवा मंत्रालय के गठन की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गौ आधारित अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस नीति और प्रभावी कानून बनाए जाएं । आयोजकों का मानना है कि – गौ पालन, गोबर गोमूत्र आधारित उत्पादों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है। इसके लिए शासन – प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए।
रैली के दौरान पूरे मार्ग में जय श्रीराम और गौ माता की जय के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में महिला, युवा और संत समाज निकलें।














