छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

माधोपाली पुल पर बड़ा दर्दनाक हादसा: लात नाला मे भी कार..चालक देवनारायण पटेल की तलाश जारी..

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक गंभीर हादसा सामने आया है। माधोपाली पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार में घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल सवार थे।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल अमझर पुल के पास राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता देवनारायण पटेल की तलाश लगातार जारी है।
घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में अफ़रा-तफ़री और चिंता का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौजूद हैं, जो देवनारायण पटेल के सकुशल मिलने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
स्थिति: प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। कार किस परिस्थिति में पुल पर पहुंची और यह हादसा कैसे घटित हुआ, इसकी स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी आनी अभी बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button