
सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा,अ. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा चाकूबाजी के आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस स्टाफ के द्वारा कुछ ही घंटो में चाकूबाजी के 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अक्रं. 347/ 26 धारा 296, 351(3), 115 ( 2), 109 (1), 3(5) बीएनएस में प्रार्थी शंकरअजय पिता मोतीराम सा गोढ़ियारी थाना सारंगढ़ ने 20 जुलाई 26 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि – बीती रात करीब 23/50 बजे मोनू तिवारी और उसके साथी के द्वारा तुम मेरे बड़े भाई को खिला पिला कर बिगाड़ रहे हो कहते हुए गालो गलौच कर हाथ मुक्का व चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने की सूचना पर आरोपी गणों के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
पतासाजी दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी रोहित चौहान पिता नरसिंह चौहान उम्र 20 वर्ष सा दुर्गापाली थाना सारंगढ़ को विधि वत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण के 1 आरोपी की पता साजी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि अंजान सिंह, आर विमल जांगड़े,मिनिकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर , योगेश एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।














