
सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के द्वारा थाना में पंजीबद्ध प्रकरणों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा विश्वकर्मा योजना के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को सक्ती जिले से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है प्रार्थी गजानंद निराला सा पिंडरी थाना सारंगढ़ द्वारा थाना आकर शिकायत आवेदन दिया गया था कि शुभम भारद्वाज निवासी छोटे कोट जिला सक्ती के द्वारा घर आकर शासन का विश्वकर्मा योजना है जिसमें 2500 रु रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने पर 22 दिन में 24000 रु मिलेगा कहते हुए कुल 3 लाख 75 हजार रु की ठगी किया गया है।
शिकायत आवेदन जांच पश्चात आरोपी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज उम्र 22 वर्ष सा छोटे कोट थाना मालखरौदा जिला सक्ती के खिलाफ थाना सारंगढ़ में 18 जुलाई 26 को अप क्र 345/26 धारा 318(4) bns कायम कर विवेचना में लिया गया। कायमी पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज को दबिश देकर सकुनत से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर 3 लाख 75 हजार रु ठगी की घटना कारित करना स्वीकार किया कि आरोपी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज उम्र 22 वर्ष सा छोटे कोट थाना मालखरौदा जिला सक्ती को 20 जुलाई 26 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि, नरेंद्र मनहर आर चंदन ,मिनिकेतन पटेल,प्रमोद पटेल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।














