छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल में 15 से अधिक निःशुल्क ऑपरेशन सुविधाएं

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी साहू के निर्देश पर डॉ. दीपकजायसवाल के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत प्रयासों से जिला अस्पताल में स्वास्थ्यसुविधा का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। अब जिले के मरीजों को विभिन्न जटिल बीमारियों और ऑपरेशन के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ सेवाएं दे रही है। अस्पताल में 15 से अधिक प्रमुख ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किए जा रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। यह पहल जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला चिकित्सालय में उपलब्ध प्रमुख निःशुल्क ऑपरेशन सुविधाएं
सीजेरियन प्रसव CTT ऑपरेशन
गर्भाशय निकालना,हर्निया ऑपरेशन
पाइल्स (बवासीर)
फिशर एवं फिस्टुला
अंग विच्छेदन,
हाइड्रोसील ऑपरेशन
फाइब्रोएडोनोमा स्तन की गांठ
लाइपोमा
सरकमसीजन
सभी प्रकार की सिस्ट का ऑपरेशन
गेंग्लियन वुंड डिब्राइडमेंट
अबसेस (फोड़ा) का ऑपरेशन किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि – मरीज ऑपरेशन एवं उपचार का निःशुल्क लाभ लेने के लिए अपना आयुष्मान कार्ड साथ लेकर आएं। आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है तो आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र की प्रति साथ लाएं, जिससे उपचार प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी बीमारी या शल्य चिकित्सा के लिए बिचौलियों अथवा महंगे निजी अस्पतालों के भ्रामक प्रचार में न आएं, बल्कि जिला अस्पताल में उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार हो रहे विस्तार से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ पर आमजन का भरोसा मजबूत हुआ है और अब जिले के मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button