
सारंगढ़ । समाज सेवी सतीश यादव द्वारा एक छोटा सा प्रयास यादव समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
यादव समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को रोजगार व आत्म निर्भर बनाने के लिए सारंगढ़ निशा स्टील ने एक छोटा सा प्रयास किया है।जिससे समाज के उत्थान और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए वेल्डिंग, गैस कटिंग एवं अन्य उद्योग से जुड़े कार्य और अन्य कौशल प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित हो रहे हैं ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में अहम् भूमिका निभाते हैं। निशुल्क प्रशिक्षण होने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग भी आसानी से नई कला सीख सकते हैं।














