छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विकसित भारत जी राम जी योजना का उद्घाटन तिरुपति में

सारंगढ़। मोदी सरकार के द्वारा मनरेगा का स्वरूप और नाम बदलते हुए आज देश के आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया । यह योजना विकसित भारत जी राम जी के नाम से जाना जाएगा। इस योजना से मजदूरों के तकदीर और गांव की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी । इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य हर हाथ को काम और हर पेट को रोटी प्रदान करना है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि – गरीबों की सेवा भगवान की सेवा है। जय तिरुपति बालाजी, जय भारत माता, जय आंध्र प्रदेश के साथ उन्होंने अपना उद्बोधन समाप्त किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन दिया। जिपं सभागार में चल रहे इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जनपद पंचायत सारंगढ़, बिलाईगढ़ बरमकेला के जपं सीईओ के साथ ही मनरेगा अधिकारी, उपअभियंता,जिला सचिव संघ अध्यक्ष जनपद पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष के साथ ही साथ पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर,भरत अग्रवाल, ओमकार केसरवानी के साथ ही साथ जिला मनरेगा अधिकारी कर्मचारी की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने जी राम जी की बारीकियां को स्पष्ट करते हुए कहा कि – राम जी मेरी कैसे मदद करता है?क्या मुझे कम दिनों का काम मिलेगा?नहीं, हर योग्य लाभार्थी को अब 25% अधिक काम मिलेगा । 100 दिनों के बजाय, 125 दिनों का काम की गारंटी। क्या मुझे कम वेतन मिलेगा ? नहीं, अधिक काम का मतलब हर घर के लिए अधिक आय व अधिक समृद्धि । मजदूरी भत्ते में कटौती नहीं, होगी केवल बढ़ोतरी ।
क्या भुगतान में कटौती और देरी होगी ? पहले के विपरीत, डिजिटल सिस्टम बायोमेट्रिक उपस्थिति और साप्ताहिक अपडेट की वजह से कोई देरी नहीं और पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया गया है । क्या मैं जो काम करूंगा वह वास्तव में मायने रखेगा ? हाँ! फोकस अब जल, सड़कें आजीविका, व जलवायु सुरक्षा पर होगा जो कि – विकसित भारत की नींव है। जब मेरे पास अन्य अवसर हों तो क्या होगा?
चिंता न करें। राज्य सरकार बुवाई एवं कटाई के पीक मौसम के दौरान कुल 60 दिनों तक कार्य रोक सकती हैं ताकि श्रम उपलब्धता सुनिश्चित हो। यह मुझे और मेरे गांव को कैसे मदद करेगा ? हर गांव का काम उसकी जरूरतों पर आधारित होगा। आपकी प्राथमिक. राष्ट्र की जिम्मेदारी है। यदि मेरा गांव विकास में पीछे है तो क्या? ज्यादा दिनों तक नहीं। जी राम जी के तहत जरूरत के आधार पर फंड आवंटित होंगे, कम विकसित क्षेत्रों को अधिक समर्थन मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष विभिन्न प्रश्नों के उत्तर अपने वक्तव्य में दिए ।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने कहा कि – जी राम जी अधिनियम 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक ऐसा प्रयास, जो ग्रामीण भारत में खुशहाली और समृद्धि के नये द्वार खोलेगी। सशक्ति करण, विकास, कन्वर्जेंस और सैचुरेशन के प्रबल सिद्धांतों पर आधारित मिशन जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उन्नत संस्करण हैश्रमिकों को गारंटी के साथ 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार।
पार्लियामेंट से पंचायत तक पहुंच, वीबी-जी राम जी से धरातल पर दिखेगा बदलाव।
इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान जल सुरक्षा, मूलभूत ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका और आपदा-निवारण।
ग्राम पंचायतों में ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बढ़ेगी आय और होगा स्थायी विकास।
2047 तक विकसित भारत अधिक अवसर, सशक्त गांव, भविष्य के लिए तैयार राष्ट्र होगा।
जी राम जी अब 100 दिन नहीं, 125 दिनों की कानूनी गारंटी,हर ग्रामीण परिवार को हर वर्ष कम से कम 125 दिनों तक मजदूरी रोजगार, भले ही अकुशल हो। जल सुरक्षा एवं संबंधित कार्य
मूलभूत ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा,आजीविका को प्रोत्साहन सशक्त आपदा – निवारण, गांव
केंद्रित योजना तकनीक की मदद से पीएम गति शक्ति के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजनाएं लागु हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button