
सारंगढ़ – भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा इन दिनो लोगो को अपना अंगदान करने के लिये प्रेरित करने वास्ते अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगो को इस उद्देश्य से जागरूक करने के लिए आज सरसीवा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक समारोह का आयोजन किया जिसे संबोधित करते हुए सारंगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने लोगों से अपील की है कि मृत्यु के बाद शरीर का आत्मा खत्म हो जाती है अगर हम मृत्यु के बाद अपने शरीर के अंगो को दान करने का संकल्प लेंगे तो हमारा अंग किसी जरुरत मंद आत्मा के शरीर में अंगदान के माध्यम से जीवित रहती है और उस जरूरत मंद ब्यक्ति या आत्मा के जीवन मे रोशनी प्रदान करती है, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि हम सब शपथ लें कि मृत्यु उपरांत हम अपने शरीर के अंगो को किसी जरुरत मंद ब्यक्ति को दान करने कृत संकल्प लें और साथ ही इस संबंध में फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करें। सरसीवा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पद्ममिनी भोई साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश जालान जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी साहू सुभाष जालान नत्थू लाल केडिया गोपाल अग्रवाल दीपक थवाईत जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया बीईओ सत्यनारायण साहू और रेडक्रास सोसायटी के सदस्य गणो के साथ ही स्कूल के शिक्षक और छात्र गण उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भारतीय रेडक्रास सोसायटी के राज्य स्तर के अधिकारी लिंगराज पटेल का विशेष योगदान रहा।














