छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कलेक्टर ने जिले के विभागों, संस्थाओं और नागरिकों क़ो सीड बाल उत्सव में योगदान देने की अपील*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जून 2026/प्रकृति संतुलन के साथ साथ मृदा और जल संरक्षण लिए आवश्यक पेड़ पौधों की उपस्थिति क़ो बनाए रखने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में संचालित सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों क़ो सीड बाल उत्सव में योगदान देने के लिए अपील की है। इस उत्सव में वन, उद्यानिकी, सामाजिक संगठन, स्कूल, कॉलेज, रेडक्रॉस, बिहान, हॉस्टल, अभ्यारण आदि की भूमिका प्रमुख है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अपने अपील में कहा कि बदलते परिवेश में मौसम के प्रकृति चक्र क़ो बनाये रखने, बंजर भूमि क़ो उपजाऊ और हरा भरा बनाये रखने के लिए जिले के सभी सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों क़ो अपने अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से वृहद पैमाने पर उत्सव के रूप में सीड बाल निर्माण करें और जहां जरूरत उस क्षेत्र का चयन कर सीड बाल क़ो वहां फेंककर अपना योगदान दें। निश्चित तौर पर हम अपना योगदान देंगे तो परिस्थिति अनुकूल होने पर वर्षो बाद रिजल्ट जरूर सकारात्मक आएगा और जहां बंजर, पेड़ पौधे विहीन क्षेत्र थे वहां हरियाली से भरा पेड़ पौधा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button