छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ द्वारा कैरियर गाइडेंस एवं पुस्तकालय परिचय कार्यक्रम का सफल आयोजन

सारंगढ़। सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के तत्वावधान में आज सतनाम भवन, कुटेला (सारंगढ़) में 12वीं उत्तीर्ण एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं कैरियर निर्माण के संबंध में सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित एवं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाले विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. के. डी. खरे (MBBS, MS, M.Ch. Urology), डॉ. लीना पुराइन खरे (MBBS, MS, Obs & Gyn, FMAS, DMAS), विनोद कोशले संविधान विशेषज्ञ करियर मार्गदर्शक के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासित अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के विषय में प्रेरित किया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्मन खटकर,सेवानिवृत्ति उपसंचालक,सी एस सांडे सेवानिवृत्ति कृषि अधिकारी,एडवोकेट ऊधो राम कोशले,विनोद भारद्वाज,जिला पंचायत सदस्य,राम कुमार कोशले बीईओ, भानु प्रभा जोलहे महिला उपाध्यक्ष,नंद राम सुमन,बुंद राम कोशले अध्यक्ष त्रिरत्न बौद्ध महासंघ,टी आर जांगड़े,शंकर जांगड़े,रोहित निराला,राजेश जांगड़े,बिसेसर खरे,बाबू लाल जांगड़े,सुरेश अनंत,कामेश्वर वारे,देव प्रकाश जोलहे,विजय हिरवानी,कमल बर्मन,अरुण, लक्ष्मे,शोभा राम लक्ष्मे,
इत्यादि शामिल रहे। परिषद ने सतनाम भवन, कुटेला में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न विषयों की उत्कृष्ट एवं उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की है, ताकि समाज के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का लाभ लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, वैज्ञानिक सोच एवं संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान भीमराव रामजी आंबेडकर के प्रेरक संदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही समाज के उत्थान और सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है।
सतनामी विकास परिषद ने समाज के अभिभावकों एवं युवाओं से पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने तथा भविष्य में आयोजित होने वाले शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
यह कार्यक्रम आदरणीय बी डी भारद्वाज अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जारीकर्ता:
सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़
जिला – सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button