छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरिया पुलिस ने 50 हजार का गांजा जप्त किया

सारंगढ़ । मुखबीर सूचना पर सरीया पुलिस मौका स्थल ग्राम कंचनपुर बैरियर के पास मेन रोड में हमराह स्टाफ गवाहों के घेराबंदी कर एक टीव्हीएस अपाचे राईडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 क्रमांक एएक्स 2054 में दो व्यक्ति मिले मोटर सायकल चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम देवेन्द्र भट पिता शिवप्रसाद भट उम्र 20 वर्ष साकिन रायगढ़ सोनुमुड़ा बजरंगपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ०ग०) एवं पीछे सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम अजय गिरी गोस्वामी पिता सम्पत गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ (छग ) के निवासी होना बताये जिनके तालाशी के दौरान मोटर सायकल के बीच में नीला रंग के पीट्टु बैग के अंदर 5 पैकेट खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ कुल वजन 5 किलो 155 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस अपाचे राईडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 क्रमांक एएक्स 2054 को एनडी पीएस एक्ट के तहत् गवाहों के समक्ष जप्त किया।

आरोपी गण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 125/ 26 धारा 20 (बी)एनडी पीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

आरोपी गण का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर 25 जून 26 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल राठिया, पीएसआई गजेन्द्र चन्द्राकर, सउनि मोतीलाल डनसेना, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिगम्बर पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल, नर्मदा यादव एवं सायबर सेल टीम सारंगढ़ आरक्षक कृष्णा डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button