छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल के 2 वर्ष पूर्ण,सफल नेता हैं राहुल – बिनोद भारद्वाज

सारंगढ़ । कांग्रेसी नेता, डीडीसी बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – सांसद राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह सफल रहे आज नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में उनका दो वर्ष पूरे हो गयें । बिनोद ने कहा कि – जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना नेता प्रतिपक्ष की प्रथम प्राथमिकता बताया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गयें । राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं को साझा किया।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा – हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना । इस दौरान NEET के छात्रों के मुद्दे, कथित वोट चोरी का विषय और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों पर वे जनता के साथ खड़े रहे।
संदेश में आगे कहा गया कि – सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा पृष्ठभूमि
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संसदीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण संवैधानिक भूमिका है। नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सरकार की नीतियों पर रचनात्मक आलोचना करना और जनता के मुद्दों को सदन में उठाना होता है जिसे पूरी ईमानदारी के साथ राहुल गांधी ने पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button