छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दिव्यांग बच्चों के लिए घर-घर सर्वे अभियान जारी

सारंगढ़ । राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला कार्यालय के निर्देशानुसार विकास खंड सारंगढ़ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चे( दिव्यांग बच्चों) की पहचान के लिए व्यापक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम और विद्यालय में जाकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है, जिससे ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके इस सर्वे कार्य में विकास खंड के समावेशी शिक्षा प्रभारी नीलम लकड़ा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक, आंगन वाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं टीम द्वारा गांव में जाकर 0 से 6 वर्ष तक बच्चों का आंकलन आंगन बाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है, वही 6 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का सर्वे प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के माध्यम से किया जा रहा है सर्वे के दौरान दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है और उन्हें बच्चों को विद्यालय में भरती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ की शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समाज के मुख्य धारा में शामिल करना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button