छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

चंदाई के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दोनों सवार गंभीर घायल

सारंगढ़ । रोजाना सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। आज फिर तड़के सुबह सड़क हादसा हुआ है, जहां दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गईं । यह हादसा सारंगढ़ से बिलासपुर मार्ग पर ग्राम चंदाई के पास हुआ है, मार्ग पर अफरा- तफरी मच गई। सूत्र बताते है कि – एक बाइक सारंगढ़ से बिलासपुर मार्ग की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बाइक बिलासपुर मार्ग से सारंगढ़ की ओर आ रही थी। इस दौरान दोनों में आमने – सामने टक्कर हो गई,जिस में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक सवार बड़ेगंतुली व दूसरा रामपुर का बताते है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचायें जहां उन का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button