छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या 22, को वृंदावन में

************************
रायपुर ।साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 42 वीं मासिक काव्य संध्या,सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का आयोजन 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स रायपुर में किया गया है।
इस काव्य संध्या में रायपुर एवं आसपास के जिलों के प्रतिष्ठित एवं युवा कवि और शायर काव्य पाठ करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आई ए एस विशिष्ठ अतिथि, डॉ राहुल शाह हड्डी रोग विशेषज्ञ,श्रीमती शुभांगी आपटे,ब्रांड एम्बेसेडर ,नगर निगम रायपुर विशिष्ठ अतिथि एवं अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा होंगे।
इस कार्यक्रम में काव्य पाठ,के साथ डॉ. राहुल शाह द्वारा हड्डी रोग, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स इंज्यूरीज़ पर जानकारी दी जाएगी।
विगत माह के श्रेष्ठ काव्य पाठ हेतु मनोज शुक्ला एवं शशि किरण” इंदु”को सम्मानित किया जायेगा।
साहित्य सृजन संस्थान प्रतिमाह युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है।
संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे मधु एवं उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा जानकारी दी गई कि मार्च माह में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कवियो को आमंत्रित किया गया है।
*************************

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button