छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कोसीर क्लस्टर पीआरपी को हटाने जनपद में धरना प्रदर्शन*

सारंगढ़। जपं के सामने जन हित के मुद्दों व प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर भारी गहमागहमी रही। कोसीर क्लस्टर के पीआरपी. को पद से हटाने की मांग को लेकर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह, विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अरुण मालाकार व जपं सदस्यों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं व ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि कोसीर क्लस्टर में कार्यरत पीआरपी की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से असंतोष व्याप्त था। क्षेत्र के विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी का आरोप।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनहित से जुड़े कार्यों में जवाबदेही तय हो ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचें जनता की शिकायतों को नजर अंदाज किए जाने के कारण नेताओं ने आक्रोशित होकर यह कदम उठाया । प्रदर्शन की खास बात यह रही कि – इसमें महिला शक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। धरना स्थल पर मौजूद बैनर पर स्पष्ट लिखा था महिला के सम्मान में, सभी जनपद सदस्य मैदान में। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा और कहा कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती, वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगी।

प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक उत्तरी जांगड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा – क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन किया जा रहा है । हम भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दों पर हम सभी एकजुट हैं और क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रति बद्ध रहेंगे, धरना प्रदर्शन के अंत में प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया । जन प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि- यदि जल्द ही कोसीर क्लस्टर के पीआरपी को नहीं हटाया गया व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button