
सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज जिला कलेक्ट्रेट मे प्रशासननिक समीक्षा बैठक ली जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे जिला कलेक्टर पदमिनी भोई साहू सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने बैठक में महतारी वंदन योजना के के वाई सी को तत्परता से कराने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की वर्तमान स्थिती क्षेत्र में नल जल योजना की जानकारी लेकर कही भी पानी की किल्लत ना होने का निर्देश सहकारी सोसायटीयो में खाद का भंडारण की ताजा स्थिति और नगरपालिका में साफ सफाई की मौजूदा हालात की जानकारी लेकर साफ सफाई के बारे मे किसी प्रकार की शिकायत नही मिलने की चेतावनी नगरपालिका प्रशासन को दी है।वही उन्होंने सभी सरकारी दफ्तरो के विभाग प्रमुख अधिकारीयों को निर्देशित किया कि विभागो में शासन की जो योजनाएं चलाई जा रही उसका लाभ जिले के हर एक वास्तविक हकदारो को लाभ मिले और समयानुसार सरकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार भी विभाग प्रमुख करें।ताकि जन मानस के बीच शासन की छवि जनता के बीच अच्छा बने।














