छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा संगठन में युवा हस्ताक्षर विश्वनाथ बसंत बने मंत्री अंचल के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई …

सारंगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) , पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल के निर्देशानुसार व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सनम जांगडे व भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल के अनुशंसा से अनुसूचित जाति मोर्चा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई । भाजपा पार्टी को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करते हुए संगठन में नए रूप से जिम्मेदारी दी गई है । वहीं सारंगढ़ अंचल के युवा हस्ताक्षर विश्वनाथ बसंत को अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन में मंत्री बनाया गया है। विश्वनाथ ने बताया कि मेरे ऊपर विश्वास रखते हुए जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मै पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा । संगठन के पदाधिकारियों का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । युवा हस्ताक्षर विश्वनाथ बसंत पूर्व में गांव का सरपंच रहा ।वही उनकी पत्नी श्रीमती हेमा बसंत वर्तमान में सारंगढ़ जनपद सदस्य हैं । विश्वनाथ जनपद प्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं । संगठन के रीति नीति पर हमेशा पहले पंक्ति में नजर आते हैं । विश्वनाथ के संगठन में मंत्री बनने पर उनके शुभ चिंतक और मित्रों ने बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button