छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

हाथी के दौडाने से युवक घायल

सारंगढ़ । जिले के ग्राम टैंगना कछार में रात एक हाथी के गांव में घुसने से अफरा – तफरी का माहौल बन गया । 30 मई 26 को शांम करीब 7:30 बजे हाथी गांव में पहुंच गया। उत्पात मचाने लगा बताया जा रहा है कि- ग्राम निवासी मनीष साहू पिता महादेव साहू अपने साथी तेजस साहू पिता दिनेश साहू के साथ धनसीर स्थित मोबाइल दुकान से मोटर साइकिल से वापस लौटते समय इसी दौरान रास्ते में हाथी सामने आ गया। हाथी को देख दोनों युवक घबरा गए और हाथी के दौड़ाने पर मोटर साइकिल से गिर पड़े । किसी तरह दौड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई घटना में मनीष साहू के सिर पर गंभीर चोट के निशान आए हैं ।

घटना के बाद सा. कार्यकर्ता यादराम हिरवानी की मदद से घायल को तत्काल सामु. स्वा. केंद्र बिलाईगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। सा. कार्यकर्ता ने वन विभाग से पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं गांव में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है पुलिस और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button